नए निवासी

काउंसिल टैक्स

काउंसिल टैक्स क्या है?

काउंसिल टैक्स वह टैक्स है जिसे हर घर देता है अगर उसे छूट नहीं मिली है (www.shetland.gov.uk/counciltax)। आपको जो राशि देनी होती है वह इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी संपत्ति कहां है और यह कैसी संपत्ति है (www.shetland.gov.uk/counciltax)। हम आपको मार्च या अप्रैल में बिल भेजेंगे।

काउंसिल टैक्स से उन जन सुविधाएं का खर्च उठाने में हमें सहायता मिलती है जो हम Shetland में सबको देते हैं।

इन सेवाओं में निम्न शामिल हैं:

  • शिक्षा
  • सामाजिक कार्य
  • खेल व मनोरंजन सुविधाएं
  • पुस्तकालय
  • सड़क की सफाई और कूडा इकट्ठा करना
  • सड़क व परिवहन

भुगतान करने के तरीके

आपः

  • Finance Department, Charlotte House, Commercial Road, Lerwick जाकर काउंसिल टैक्स दे सकते हैं
  • डाक के जरिये Head of Finance, Charlotte House, Commercial Road, Lerwick को काउंसिल टैक्स दे सकते हैं
  • 01595 744683 पर फोन करके काउंसिल टैक्स दे सकते हैं।

अगर मैं नहीं दे सकता तो क्या होगा?

अगर आपको अपना काउंसिल कर देने में परेशानी हो रही है, तो हम आपकी सहायता करने में सक्षम हो सकते हैं। 01595 744683 पर फोन करें या निम्न स्थान पर जाएं:

Finance Department
Charlotte House
Commercial Road
Lerwick