नए निवासी

रहने के लिए कोई जगह चाहिए?

काउंसिल के मकान या हाउसिंग एसोसिएशन की संपत्ति के लिए आवेदन करना

अगर आप 16 या उससे अधिक वर्ष के हैं तो आप किराए पर मकान लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको एक फॉर्म भरने की आवश्यकता होगी जो आपको इन जगहों से मिल सकता हैः

Housing Department
Fort Road
Lerwick

या आप यहां 01595 744360 पर फोन कर सकते हैं।

यह फॉर्म इंटरनेट पर भी उपलब्ध है,

www.shetland.gov.uk/housing/Housing_Application_Pack.asp

अगर आप यह फॉर्म भरते हैं तो हम आपको निम्न एसोसिएशन से मकान किराए पर देने के बारे में भी सोचेंगे Hjaltland Housing Association.

यद्यपि, किराए पर मकान के लिए काफी लंबी प्रतीक्षा सूची होती है।

अगर आप बेघर हैं या हो जाएंगे तो क्या करें - Council’s Homelessness Service

से बात करनी चाहिए। आप हमें 01595 744360 पर फोन कर सकते हैं या निम्न स्थानों पर हमसे मिल सकते हैं

Housing Department
Fort Road
Lerwick

हम मकान खोजने में आपकी मदद करेंगे।

किसी निजी मकान मालिक से किराए पर मकान खोजना

आप किसी निजी मकान मालिक से किराए पर मकान ले सकते हैं। आप निम्न स्रोतों से किराए के मकानों के बारे में पता कर सकते हैं

  • Shetland Times में प्रचार पढकर
  • स्थानीय सोलिसिटर और संपत्ति एजेंटों से संपर्क (www.shetland.gov.uk/housing)
  • उदाहरण के लिए Lerwick सुपरमार्केट के नोटिस बोर्डों पर आने वाले छोटे प्रचारों पर ध्यान दें। कुछ दुकानों और डाकघरों की खिड़की में भी देखें।

घर खरीदना

आप बिकाऊ घरों के बारे में जानकारी Shetland Times अखबार में पा सकते हैं।

या स्थानीय सोलिसिटर और संपत्ति एजेंटों से संपर्क करें (www.shetland.gov.uk/housing)