नए निवासी
- रहने के लिए कोई जगह चाहिए?
- खेल व मनोरंजन
- सामाजिक कार्य
- रोजगार और प्रशिक्षण
- काउंसिल टैक्स
- लाभ
- यात्रा
- अंग्रेजी सीखना
- स्वास्थ्य
- बच्चे
- स्वयंसेवा
सामाजिक कार्य
अगर आप किसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो क्या करें
अगर आप किसी बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, या अगर आपको लगता है कि किसी के साथ दुर्व्यवहार या उसकी उपेक्षा की जा रही है तो कृपया हमसे संपर्क करें। आप 01595 744400 पर फोन करें या social.work@shetland.gov.uk पर ईमेल करें। या आप निम्न स्थान पर जा सकते हैं
92 St Olaf Street
Lerwick
अगर सामाजिक कार्य कार्यालय बंद है तो आप 01595 695611 पर फोन कर सकते हैं।
देखभालकर्ताओं की सहायता
अगर आप अपने दोस्त, संबंधी या पडोसी की देखभाल करने में काफी समय खर्च करते हैं और आपको मदद की आवश्यकता है, तो हम आपकी सहायता कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हमः
- आपको कल्याण संबंधी लाभों के बारे में बता सकते हैं-आपके और उस व्यक्ति के लिए धन जिसकी आप देखभाल करते हैं;
- विश्राम देखभाल की व्यवस्था-दिन और/या रात के दौरान आपके लिए विश्राम;
- देखभाल को आसान बनाने के लिए उपकरणों और आपके घर के अनुकूलन के जरिए आपकी मदद करना;
- अन्य प्रकार की देखभाल के बारे में आपको सलाह देना, जैसे रिहायशी मकान।
01959 744400 पर हमें फोन करके या social.work@shetland.gov.uk. पर ई-मेल करके हमसे संपर्क करें। या आप निम्न स्थान पर जा सकते हैं
92 St Olaf Street
Lerwick
